Bakra Eid ki namaz ka tarika in Hindi | Eid ul Adha की नमाज कैसे पढ़ी जाती है

Bakra Eid ki namaz ka tarika in Hindi | Eid ul Adha की नमाज कैसे पढ़ी जाती है

स्सलाम अलैकुम ! आज के इस पोस्ट में मैं आपको ईद उल अज़हा (बकरीद) की नमाज [ Eid ul Adha Namaz | Bakrid ] पढ़ने का तरीका बताने वाला हूं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी।


Bakrid (eid ul adha) ki namaz ka tarika in hindi

Bakrid 2022

दोस्तों हम सभी जानते हैं कि ईद उल अजहा (Eid ul Adha) का त्यौहार ईद उल फितर के त्यौहार के बाद इस्‍लाम का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है। पूरी दुनिया के मुसलमान बेहद खुशी के साथ बकरीद का इंतजार करते हैं। यह त्यौहार पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत की अदायगी का नाम है । गौरतलब है कि इस त्योहार का असल पैग़ाम यह है कि, एक इंसान अपने रब की रजामंदी के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर सकता है।


दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ईद उल फितर की नमाज पढ़ने का तरीका बताया था, और आज के इस पोस्ट में मैं आपको ईद उल अज़हा यानी Bakrid ki namaz कैसे पढ़ें ? इसका पूरा तरीका बताने जा रहा हूं ।


2022 में Eid ul adha (बकरीद) कब है ?

इस वर्ष यानी साल 2022 में बकरीद का त्यौहार 10 जुलाई को मनाया जाएगा।


Bakra Eid Ki Namaz

Bakra eid को हम eid ul adha (ईद उल अज़हा) के नाम से भी जानते हैं। ईद उल अजहा की नमाज पढ़नेे से पहले मुसलमान नहा धोकर अच्छे कपड़े पहन कर ईदगाह या मस्जिद की तरफ जाते हैं और नमाज अदा करने के लिए खड़े होते हैं । साल में एक बार पढ़ने की वजह से हम में से बहुत से लोग ईद और बकरीद की नमाज पढ़ने का तरीका भूल जाते हैं। नीचे बताए गए तरीके से आप बकरीद की नमाज पढ़ सकते हैं।


Bakra eid namaz ki niyat

नियत करता हूं मैं, 2 रकात वाजिब नमाज ईद उल अजहा की, मय ज़ायद 6 तक्‍बीरों के साथ, वास्ते अल्लाह के, रुख मेरा काबा शरीफ के तरफ... अल्‍लाहु अकबर !


Bakra eid (Eid ul adha) ki Namaz Padhne Ka Tarika


  1. सबसे पहले बकरीद की नमाज की नियत करें
  2. फिर सना पढ़ें।
  3. सना पढ़ने के बाद तीन तकबीरें कही जाएंगी।
  4. पहली तकबीर में आपको अपने दोनों हाथ कानों तक ले जाकर छोड़ देना है।
  5. दूसरी तक्‍बीर में भी आपको अपने दोनों हाथ कानों तक ले जाकर छोड़ देना है।
  6. अब तीसरी तकबीर होगी, जब तीसरी तकबीर कही जाए तो आपको अपने दोनों हाथ कानों तक ले जाकर हाथ बांध लेना है।
  7. तीन तक्बीरों के बाद इमाम साहब केरात करेंगे, यानि सूरह फातिहा, और कोई एक सूरह पढ़ेंगे।
  8. इसके बाद आप को हस्बे मामूल रुकू और सजदा करना है और दूसरी रकात के लिए खड़े हो जाना है।
  9. दूसरी रकात में इमाम साहब केरात करने के बाद पहली रकात की तरह ही फिर से 3 तक्‍बीरें कहेंगे ।
  10. पहली तकबीर में आपको अपने दोनों हाथ कानों तक ले जाकर छोड़ देना हैै।
  11. दूसरी तकबीर में भी आपको अपने दोनों हाथ कानों तक ले जाकर छोड़ देना है ।
  12. तीसरी तकबीर में भी आपको अपने दोनों हाथ कानों तक ले जाकर छोड़ देना है, इसके बाद बिना हाथ उठाए तकबीर कहते हुए सीधे रुकू में चले जाना है।
  13. अब आपको बाकी नमाज उसी तरह अदा करनी है जैसे कि आप आमतौर पर नमाज पढ़ते हैं ।
  14. आखरी रकात में सलाम फेरने के बाद दुआ करें।
  15. इस तरह आपकी ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज पूरी हो गई।


नोट : बकरीद की नमाज पढ़ने के बाद बहुत से लोग खुत्‍बा सुने बगैर ईदगाह से बाहर निकल जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि नमाज के बाद खुत्बा जरूर सुनना चाहिए।


Bakrid ke din ki sunnatein

बकरीद (Bakrid) के दिन की सुन्नतों पर अमल करना बहुत जरूरी है। लोग सिर्फ यही समझते हैं कि बकरीद के दिन नमाज पढ़कर कुर्बानी कर देने से कुर्बानी कुबूल हो जाएगी। हां! कुबूल तो हो जाएगी लेकिन बकरीद की सुन्नतों को अदा करने का सवाब अलग है:

  • सुबह जल्दी उठ जाना।
  • ग़ुस्ल करना। पाक-साफ़ कपड़े पहनना और खुशबु लगाना।
  • मिस्वाक (दातुन) करना।
  • ईदगाह में नमाज़ पढ़ना। अगर कोई मजबूरी हो तो आस पास में मौजूद किसी भी मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकते हैं
  •  ईदगाह में जल्‍दी दाखिल होना।
  • हो सके तो नमाज के लिए पैदल जाना।
  • नमाज़ के लिए जाने से पहले सदका+फितरा अदा करना।
  • ईदगाह में नमाज़ अदा करने जाने से पहले कुछ भी न खाना।
  • रास्ते में तकबीर पढ़ते हुए जाना। “अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, ला इलाहा इलल्लाह, वल्लाहु अकबर वल्लाहु अकबर, वलिल्लाहिल हम्द” !
  • जिस रास्ते से नमाज़ पढ़ने गए थे उस रास्ते से वापस न आना, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से मुलाकात हो सके।


FAQs : Bakra Eid 2022

Bakra eid 2022 कब है ?

10 जुलाई 2022 को bakra eid है।


बकरीद की नमाज़ कितने रकात की होती है ?

बकरीद की नमाज़ 2 रकात की होती है।


बकरीद की नमाज़ मस्जिद में अदा कर सकते हैं या नहीं ?

नहीं, बिना किसी मजबूरी के मस्जिद में नमाज़ अदा करना मना है। और मजबूरी में अदा कर सकते हैं ।


Eid ul Adha की नमाज़ में कितनी तकबीरें होती हैं ?

Eid ul Adha की नमाज़ में 6 तकबीर होती है।


Coculsion

दोस्तों उम्मीद है कि बकरीद (Eid ul Adha) की नमाज का तरीका आपको पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ भी सदका-ए-ज़ारिया की नियत से जरूर शेयर करें । हमारी टीम की तरफ से आपको और आपके परिवार को एडवांस में Bakra Eid Mubarak 🤗💖🕌🕋🌜.

About the Author

This Article has been written by Muhammad Saif. 🙂

एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.